Motherhood University
Enlightening World
Select Page

कुलगीत

 

जयति जयति कुलभूमि महान !
हिम-मणिका की गरिमा पावन,
गूँज रहा जिसका जय गान !!

हम कुबेर के वंशज बनकर,
रहे सत्य – हित हर पल तन कर,
धर्म मार्ग के हम हों दिनकर,
छेड़ें सृजन – मन्त्र की तान !
जयति जयति कुलभूमि महान !!

ग्राम – विकास की जोत जलायें,
नवल ज्ञान की मुक्ता लाएँ,
कर्म – मार्ग मिलकर अपनाएँ ,
बन जाएँ महावीर समान !
जयति जयति कुलभूमि महान !!

नर से दिव्य नरेंद्र बनाएँ,
मिटा अधर्म, धर्मेन्द्र बनाएँ,
कर्म सिखा कर्मेन्द्र बनाएँ ,
ह्रदय बने राजीव ललाम !
जयति जयति कुलभूमि महान !!

युवा – शक्ति का प्राण बनें हम,
नव युग का आह्वान बनें हम,
देव भूमि का मान बनें हम,
करें राष्ट्र का नव निर्माण !
जयति जयति कुलभूमि महान !!

यंत्र – विधा से प्रगति लाएँ,
स्वास्थ्य – शक्ति सबको दिलवाएँ,
वाणी – पुत्र हम सब कहलाएँ,
आए जग में स्वर्ण – विहान !
जयति जयति कुलभूमि महान !!

 

Roorkee-Dehradun Road
Village Karoundi  Post-Bhagwanpur
Tehsil-Roorkee, District - Haridwar
Uttarakhand - 247661

info@mhu.edu.in

admissions@mhu.edu.in

Powered By : Maanasdhara EduGold
© 2024 Motherhood University